Move to Jagran APP

किसान सभा में इफको ने जरूरतमंदों के बीच वितरित किया कंबल

रामपुर स्थानीय प्रखंड में शुक्रवार को इफ्को द्वारा सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निशुल्क कंबल वितरण सह किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 60 से अधिक किसान मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM (IST)
किसान सभा में इफको ने जरूरतमंदों के बीच वितरित किया कंबल
किसान सभा में इफको ने जरूरतमंदों के बीच वितरित किया कंबल

रामपुर: स्थानीय प्रखंड में शुक्रवार को इफ्को द्वारा सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निशुल्क कंबल वितरण सह किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 60 से अधिक किसान मौजूद थे। इस मौके पर जरुरतमंदों को कंबल दिया गया। इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी नवनीत कुमार सिंह ने किसानों को नैनो यूरिया के प्रयोग पर बल दिया।इफ्को के अन्य उत्पादों की जानकारी दी। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में पिछले वर्ष 3.5 करोड़ टन यूरिया की खपत हुई। जबकि भारत में मात्र 2.4 करोड़ टन यूरिया का ही उत्पादन हुआ। शेष 1.1 करोड़ टन यूरिया विदेशों से आयात करना पड़ा। जिसमें बहुमूल्य विदेशी मुद्रा देश से बाहर गई। उन्होंने बताया कि सरकार यूरिया एवं अन्य उर्वरकों को किसानों को अनुदानित दर पर उपलब्ध कराती है। अगर यूरिया की बात की जाए तो भारत में उत्पादित यूरिया के 45 किलो के एक बैग की कीमत 1100 रुपए पड़ती है। जबकि विदेशों से यूरिया आयात करने पर प्रति बैग की कीमत 3800 रुपए पड़ती है। किसानों को सरकार यह यूरिया 266.5 रुपए में उपलब्ध कराती है। वह भी किसानों को आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस स्थिति को ध्यान में रखकर इफ्को ने नैनो तरल यूरिया तैयार किया है। जिससे यूरिया के उत्पादन एवं उपयोग में भारत आत्मनिर्भर हो सके। यह सभी जगह आसानी से निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध है। इफ्को तरल यूरिया की पांच सौ एमएल की एक बोतल की कीमत 240 रुपए है। इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.