Move to Jagran APP

बालू का अवैध खनन रोकने के लिए सरकार गंभीर : मंत्री

भभुआ बालू के अवैध खनन में संलिप्त रहने वाले अधिकारी नेता किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध खनन रोकने के लिए सरकार गंभीर है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 May 2022 09:28 PM (IST)Updated: Sun, 15 May 2022 09:28 PM (IST)
बालू का अवैध खनन रोकने के लिए सरकार गंभीर : मंत्री
बालू का अवैध खनन रोकने के लिए सरकार गंभीर : मंत्री

भभुआ: बालू के अवैध खनन में संलिप्त रहने वाले अधिकारी नेता किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध खनन रोकने के लिए सरकार गंभीर है। इसमें संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो लोग पकड़े गए हैं उन पर सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। शनिवार की देर शाम कैमूर पहुंचे खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने रविवार को स्थानीय परिसदन में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अवैध खनन के मामले में सख्त है। अवैध खनन करने वाले अधिकारी नेता या कोई व्यक्ति होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर व्यक्ति को मिले इसके लिए सभी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर संचालित योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना काल में सरकार ने वैक्सीन देने के साथ-साथ खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित कराई। जिसका सभी लोगों को लाभ मिला। कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ विकासात्मक कार्यों पर भी सरकार की पूरी नजर है। शहर से लेकर गांव तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता से पूर्व मंत्री ने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष खेदू राम, शीलू तिवारी, वीणा श्रीवास्तव, रीमा देवी, निलेश सिंह, जितेन्द्र तिवारी, जदयू जिलाध्यक्ष इसरार खां, विजय चौरसिया, ओम प्रकाश गुप्ता, संतोष खरवार के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष

loksabha election banner

मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.