गोई पैक्स में धान खरीदारी शुरू
कैमूर। धान खरीदारी के मामले में जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह के आदेश व जिला सहकारिता
कैमूर। धान खरीदारी के मामले में जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह के आदेश व जिला सहकारिता पदाधिकारी वीपी मंडल के प्रयास का परिणाम अब सामने नजर आने लगा है। जिले के दो दर्जन से अधिक पैक्सो द्वारा किसानों से धान की खरीदारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में चांद प्रखंड के 12 पंचायत में से गोई पंचायत स्थित पैक्स में भी धान की खरीदारी शुरू हो गई है। पैक्स अध्यक्ष बैरिस्टर सिंह ने बताया कि अब तक 26 किसानों के माध्यम से कुल 2540 क्विंटल धान की खरीदारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि किसानों से खरीदे गये धान के भुगतान के लिए आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान के लिए बैंक को सूची उपलब्ध करा दी गई है। किसानों को उम्मीद है कि प्रखंड के अन्य पैक्स भी शीघ्र धान की खरीद शुरू करेंगे।