गोई पैक्स में तीन साल के लिए बैन
कैमूर। बीते दिनों जिले के विभिन्न पैक्सों द्वारा सीएमआर नहीं जमा करने को ले जिलाधिकारी के
कैमूर। बीते दिनों जिले के विभिन्न पैक्सों द्वारा सीएमआर नहीं जमा करने को ले जिलाधिकारी के निर्देश पर पदाधिकारियों की टीम ने 52 पैक्सों के भौतिक सत्यापन की जांच की थी। जांच में सीएमआर के समतुल्य गोदाम में धान की उपलब्धता प्रमुख थी। पदाधिकारियों ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। सौंपी गई जांच रिपोर्ट में गोई पैक्स में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उक्त पैक्स पर कार्रवाई करते हुए तीन वर्षो तक खरीदारी पर रोक लगाये जाने का निर्देश दिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ज्याउर्रहमान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गोई पैक्स के द्वारा पैक्स सदस्यों की खरीदी गई धान तीन माह बाद वापस कर दिया गया, जिसकी मात्रा 5130 क्विंटल थी। यह धान 107 किसानों की थी। यह धान जून माह के अंतिम सप्ताह में वापस किया गया था। इस बात का खुलासा पदाधिकारियों की जांच के दौरान हुआ। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा पैक्स सदस्यों के साथ धान खरीद के नाम पर धोखाधड़ी और जिला प्रशासन को गुमराह करने का काम किया गया। पैक्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा कर नियमानुकुल अन्य कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि उक्त पैक्स पर तीन वर्षो तक धान खरीद पर रोक लगा दी गई है। पैक्स के सदस्यों का धान बगल के पैक्स में क्रय कर खरीदारी की जाएगी।