गोंई पैक्स के धान अधिप्राप्ति का मार्ग प्रशस्त
जिले के चांद प्रखंड के गोंई पैक्स के धान अधिप्राप्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
By Edited By: Published: Sat, 07 Jan 2017 03:06 AM (IST)Updated: Sat, 07 Jan 2017 03:06 AM (IST)
कैमूर। जिले के चांद प्रखंड के गोंई पैक्स के धान अधिप्राप्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक को पैक्स की कैश क्रेडिट स्वीकृत करने के लिए पत्र भी लिखा है। ज्ञात रहे कि गोंई पैक्स को वर्ष 2015-16 में तीन महीने के पश्चात किसानों का धान वापस किए जाने के कारण एक साल के लिए अधिप्राप्ति कार्य से वंचित किया गया था। गोंई पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कांत ¨सह के भूल सुधार के आवेदन पर पुन: धान अधिप्राप्ति के लिए 27 दिसम्बर 2016 के टॉस्क फोर्स की बैठक में गोंई पैक्स को अधिकृत कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें