Move to Jagran APP

खाना बनाते समय कूकर फटने से चार महिलाएं जली, दो भर्ती

घर की छत पर ईंट के चूल्हे पर बनाया जा रहा था खाना जागरण संवाददाता भभुआ थाना क्षेत्र के कुंज गांव में गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे खाना बनाते समय कूकर फटने से आसपास बैठी एक लड़की सहित चार महिलाएं जल गई। इसमें गंभीर एक लड़की व महिला को इलाज के

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 05:09 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 05:09 PM (IST)
खाना बनाते समय कूकर फटने से चार महिलाएं जली, दो भर्ती
खाना बनाते समय कूकर फटने से चार महिलाएं जली, दो भर्ती

थाना क्षेत्र के कुंज गांव में गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे खाना बनाते समय कूकर फटने से आसपास बैठी एक लड़की सहित चार महिलाएं जल गई। इसमें गंभीर एक लड़की व महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कुंज गांव निवासी विजय राम के घर की छत पर सुबह में ईंट के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। कूकर से दो सीटी बज चुकी थी। तीसरी सीटी का इंतजार करने के क्रम में ही अचानक ऊपर का ढ़क्कन उड़ गया। इसके चलते आसपास बैठी राजेश राम की पत्नी चंद्रप्रभा देवी, अवधेश राम की पत्नी सुमिता देवी, विजय राम की विवाहिता पुत्री रानी कुमारी व अवधेश राम की 17 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी जल गई। रानी व मनीषा गंभीर रूप से जल गई। इससे उन्हें परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल लाया। जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.