Move to Jagran APP

जीविका को डेढ़ लाख फलदार पौधा देगा वन विभाग

कैमूर जिले की जीविका दीदियों के द्वारा गड्ढ़ा खोदो अभियान चल रहा है। यह अभियान करीब 15

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 03:44 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 08:09 PM (IST)
जीविका को डेढ़ लाख फलदार पौधा देगा वन विभाग
जीविका को डेढ़ लाख फलदार पौधा देगा वन विभाग

कैमूर : जिले की जीविका दीदियों के द्वारा गड्ढ़ा खोदो अभियान चल रहा है। यह अभियान करीब 15 जुलाई तक चलेगा। गड्ढ़ा खोदने तथा पौधा लगाने का थीम यह है कि जीविका दीदियों तक पोषण के लिए फलदार पौधा के माध्यम से न्यूट्रिसियन मिलेगा। साथ ही उनके घर आंगन को छांव के साथ हरियाली भी नसीब होगा। हरित जीविका, हरित बिहार, हरित कैमूर को ध्यान में रखते हुए जीविका की ओर से करीब डेढ़ लाख गड्ढ़ा खोदने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें फलदार पौधे लगाए जाएंगे। फलदार पौधों के लिए जीविका ने वन विभाग से डिमांड भी किया है। इसके लिए वन विभाग अपने नर्सरी तथा अन्य बाहर जगहों से भी लाकर जीविका को फलदार पौधा उपलब्ध करा रहा है। जीविका दीदियां आम, अमरूद, आवंला, कटहल, सहजन, नींबू आदि जैसे फलदार पौधे लगाएंगी। उनके द्वारा लगाए गए पौधों पर उनका मालिकाना हक होगा। वर्तमान समय में जीविका की ओर से लगभग 50 हजार से अधिक गड्ढ़ा खोदा गया है। फलदार पौधा के तैयार होने के बाद जीविका दीदियों को काफी हद तक अच्छा रहेगा। जीविका की मांग पर वन विभाग पौधा की आपूर्ति अपने नर्सरी से कर रहा है। इसके अलावा कुछ पौधा बाहर से मंगा कर जीविका को दे रहा है। इस संबंध में जिला परियोजना प्रबंधक जीविका विशाल कुमार ने बताया कि वन विभाग से पौधा मांगा गया है। हरित जीविका, हरित बिहार के तहत पौधा लगाया जा रहा है। अधिसंख्य फलदार पौधा लगाया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.