विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच घायल
पेज तीन- जासं भभुआ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार भभुआ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी आजाद कुरैशी का पुत्र
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार भभुआ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी आजाद कुरैशी का पुत्र मो. कल्लू बाइक की टक्कर से घायल हो गया। वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बाइक ने टक्कर मार दी। चालक बाइक लेकर फरार हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लाकर इलाज कराए। वहीं जिले के सबार थाना क्षेत्र के झाली गांव निवासी राम मूरत जायसवाल का पुत्र विकास जायसवाल सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।बेलांव थाना क्षेत्र के पछेहरा गांव निवासी हरि कृष्ण चौबे के पुत्र मनोज कुमार चौबे सड़क पार करने के दौरान हुई दुर्घटना में घायल हो गए। इसी तरह लक्ष्मण पासवान व कुदरा निवासी कमला सिंह का पुत्र संतोष कुमार भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।