भगवानपुर में मनाई गई जमुना बाबा की पुण्य तिथि
संवाद सूत्र भगवानपुर भगवानपुर में शिक्षा के जन्मदाता स्व. जमुना बाबा की 34 वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग भगवानपुर पंचायत भवन के पास स्थित स्व. जमुना बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण
भगवानपुर में शिक्षा के जन्मदाता स्व. जमुना बाबा की 34 वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग भगवानपुर पंचायत भवन के पास स्थित स्व. जमुना बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय से लेकर डिग्री कॉलेज भी उन्हीं की देन है। बताया जाता है कि स्वर्गीय जमुना बाबा अपने निरक्षर होते हुए भी भगवानपुर में शिक्षा की लौ जलाने के लिए लोगों के बीच जाकर भिक्षाटन किए। उनकी ही देन है कि प्राथमिक विद्यालय से लेकर हाई स्कूल और डिग्री कॉलेज आज भगवानपुर प्रखंड में है। इस मौके पर डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्ण कुमार पांडेय, प्रो. रामनवमी तिवारी, प्रो. श्याम किशोर सिंह, सिपाही पांडेय मनमौजी, भगवानपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय, इंटर कॉलेज के प्रधान सहायक अनिल सिंह, अरुण सिंह के अलावा इंटर डिग्री कॉलेज, हाई स्कूल मध्य विद्यालय, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित थे। दूसरी तरफ इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्व. रामाशीष सिंह की चौथी पुण्यतिथि इंटर कॉलेज परिसर में मनाई गई। इसमें कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य तेग बहादुर सिंह ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यकाल को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में कॉलेज के प्रधान लिपिक अनिल सिंह, रामाशीष जी, संपूर्णानंद प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद आदि इंटर कॉलेज के कर्मी शामिल थे।