Move to Jagran APP

जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन

रामपुर स्थानीय प्रखंड के बेलांव थाना में थानाध्यक्ष सुहैल अहमद की अध्यक्षता व सीआई सुजीत कुमार की देखरेख में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें दो पूर्व के भूमि विवाद का निष्पादन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 11:20 PM (IST)
जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन
जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन

रामपुर: स्थानीय प्रखंड के बेलांव थाना में थानाध्यक्ष सुहैल अहमद की अध्यक्षता व सीआई सुजीत कुमार की देखरेख में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें दो पूर्व के भूमि विवाद का निष्पादन किया गया। जबकि भूमि विवाद का तीन नया आवेदन पड़ा। सीआई सुजीत कुमार ने बताया कि अकोढ़ी गांव के वादी अमरदेव राम पिता स्व. हीरा राम द्वारा गांव के रामदहीन राम द्वारा रैयती भूमि में रास्ता रोकने का मामला लाया गया। इसी गांव का ही दूसरा आवेदन वादी कमला कुंवर पति स्व. गोपाल दुबे द्वारा प्रतिवादी रामदयाल यादव पर भूमि पर जबरन मकान बनाने का आरोप लगाया गया। जिसमें दोनों पक्ष को साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने को कहा गया। वहीं कर्मचारी को सूचित कर दोनों आवेदन के आलोक में जांच प्रतिवेदन अगले जनता दरबार में देने की बात कही गई। तीसरा आवेदन वादी मंगल शर्मा स्व. सुरेश शर्मा एकौनी द्वारा प्रतिवादी इसी गांव के देवराज यादव द्वारा रास्ता अवरूद्ध करने का दिया गया। दोनों पक्ष के कागजातों को देख मामले का निष्पादन किया गया। उधर स्थानीय प्रखंड के करमचट थाना में थानाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता व हल्का कर्मचारी नरेंद्र चौबे की देखरेख में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व के दो बहेरी व सबार गांव के भूमि विवाद का निष्पादन किया गया। वहीं दो नया आवेदन पड़ा। हल्का कर्मचारी ने बताया कि पूर्व के दो भूमि विवाद का निष्पादन किया गया। एक सबार गांव के राजेश कुमार सिंह द्वारा उक्त गांव के ही प्रतिवादी द्वारा रैयती भूमि पर मकान बनाने का आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें वादी व प्रतिवादी को अगले जनता दरबार में अमीन एवं साक्ष्य के साथ स्थल पर रहने का निर्देश दिया गया। हल्का कर्मचारी व पुलिस बल की उपस्थिति में मापी कर मामले का निष्पादन किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.