Move to Jagran APP

नगर में सुरक्षा व्यवस्था के थे पुख्ता इंतजाम

मां दुर्गा की प्रतिमाओं के नगर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शनिवार की शाम से ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 10:09 PM (IST)
नगर में सुरक्षा व्यवस्था के थे पुख्ता इंतजाम
नगर में सुरक्षा व्यवस्था के थे पुख्ता इंतजाम

मां दुर्गा की प्रतिमाओं के नगर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शनिवार की शाम से ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर के सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिसमें महिला पुलिस भी शामिल थी। नगर भ्रमण के दौरान सभी ट्रकों के साथ-साथ पुलिस जवानों के सशस्त्र बल के जवान चल रहे थे। वहीं नगर के एकता चौक पर मंच बनाया गया था। जहां से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसपी मो. फरोगुद्दीन, डीडीसी केपी गुप्ता, एसडीएम अनुपम ¨सह, बीडीओ मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे। नगर के एकता चौक से लेकर जुलूस के गुजरने वाले सभी रूटों में पुलिस जवान काफी चुस्त दिखे। वहीं देवी मंदिर में भी पुलिस जवानों की तैनाती थी। हालांकि जब बड़ी देवी मां का रथ देवी मंदिर में प्रवेश किया तो महिलाओं की भीड़ व आस्था के सामने महिला पुलिस के सिपाहियों की एक न चली। महिलाएं बड़ी देवी मां के रथ के करीब जाने के लिए बेताब दिखी। महिला पुलिस के सिपाहियों द्वारा काफी प्रयास किया गया। लेकिन महिलाएं रथ के करीब पहुंच ही जा रही थी। हालांकि कुछ देर बाद बड़ी देवी मां की पूजा शुरू होने पर सभी महिलाएं स्वयं ही पीछे हट गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.