Move to Jagran APP

विशेष क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गए हैं देश के रेड जोन से आए 827 प्रवासी

कारोना को लेकर किए गए लॉकडाउन के बाद बाहर रह रहे लोग अपने घर आने लगे। लॉकडाउ

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 03:19 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 03:19 PM (IST)
विशेष क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गए हैं देश के रेड जोन से आए 827 प्रवासी
विशेष क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गए हैं देश के रेड जोन से आए 827 प्रवासी

कारोना को लेकर किए गए लॉकडाउन के बाद बाहर रह रहे लोग अपने घर आने लगे। लॉकडाउन की अवधि तीसरी बार बढ़ने पर सरकार द्वारा सभी प्रवासियों को घर भेजने के लिए बस व ट्रेन का परिचालन भी कराया गया। इससे प्रवासियों को काफी राहत मिल रही है। कोरोना से बचाव को लेकर दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों की जिले के बार्डर पर स्क्रीनिग कराई जा रही है। इसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर पर रखा जा रहा है। जिला आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए सभी प्रवासियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन व नाश्ता दिया जा रहा है। जिले में बनाए गए 115 क्वारंटाइन सेंटरों में 25 क्वारंटाइन सेंटरों को विशेष क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। इन क्वारंटाइन सेंटरों में वैसे लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है जो देश के वैसे स्थानों से आए हैं जहां रेड जोन घोषित किया गया था। इन विशेष क्वारंटाइन सेंटरों में अब तक रेड जोन से आए 827 प्रवासियों को रखा गया है। इसके अलावा अन्य क्वारंटाइन सेंटरों पर अब तक जिले में आए 2305 प्रवासियों को रखा गया है। इसके अलावा अन्य जिलों के प्रवासियों को यूपी-बिहार के बार्डर कर्मनाशा से स्क्रीनिग के बाद ट्रेन के माध्यम से भेजा जा रहा है।

loksabha election banner

प्रखंडों के क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे प्रवासियों की संख्या

भभुआ- 119

भगवानपुर - 345

रामपुर- 212

चांद- 244

चैनपुर- 305

अधौरा- 17

मोहनियां- 58

रामगढ़- 349

नुआंव- 253

दुर्गावती -89

कुदरा 304


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.