जिला नियंत्रण कक्ष में अब तक 1459 ने लगाई मदद की गुहार
कोरोना वायरस महामारी से बचाव को लेकर पूरे देश में सरकार ने लॉकडाउन किया है। लॉक
कोरोना वायरस महामारी से बचाव को लेकर पूरे देश में सरकार ने लॉकडाउन किया है। लॉकडाउन लागू होने के बाद जो जहां था वहीं फंस गया। धीरे-धीरे लॉकडाउन बढ़ता गया और लोगों की समस्या बढ़ती गई। किसी तरह के वाहन का परिचालन नहीं होने से लोग अपने घर भी नहीं आ सके। इसके चलते दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों को खाने-पीने सहित अन्य तरह की समस्या होने लगी। बाहर फंसे लोगों की समस्या को दूर करने के लिए कैमूर जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई। जहां लोग फोन कर अपनी समस्या बताते। समस्या की जानकारी होने पर जिला प्रशासन द्वारा सूचना देने वाले लोगों के जिला के प्रशासन से संपर्क कर उन्हें सहायता कराई जाती। मंगलवार तक जिला नियंत्रण कक्ष में 1459 लोगों ने मदद की गुहार लगाई है। इसमें कई लोग भोजन सामग्री के खत्म होने तो कई लोगों ने अपने घर वापस आने की गुहार लगाए। जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी अब तक स्वास्थ्य से जुड़े 236, लेबर में 1087 व अन्य में 136 लोगों के द्वारा मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई है। जिनकी प्रशासन द्वारा सहयोग की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष से लोगों की मदद होने से लोगों को काफी राहत मिली है।