Move to Jagran APP

भोजपुरी कलाकारों ने हरसू ब्रह्म जयंती समारोह में बांधा समा

गीत-संगीत की महफिल में कलाकारों ने बिखेरा जलवा - हरसू ब्रह्म जयंती पर भक्ति जागरण का आयोजन संवाद सूत्र चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर हरसू ब्रह्म धाम परिसर में हरसू ब्रह्म जयंती समारोह के उपलक्ष्य में सोमवार की रात भक्ति

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 06:11 AM (IST)
भोजपुरी कलाकारों ने हरसू ब्रह्म जयंती समारोह में बांधा समा
भोजपुरी कलाकारों ने हरसू ब्रह्म जयंती समारोह में बांधा समा

प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर हरसू ब्रह्म धाम परिसर में हरसू ब्रह्म जयंती समारोह के उपलक्ष्य में सोमवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री बृजकिशोर बिद व हरसू ब्रह्म धार्मिक न्यास समिति के अध्यक्ष अंचलाधिकारी पुरेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर समाजसेवी बिरजू पटेल, भाजपा कार्यकर्ता अनुपम पांडेय, चैनपुर उप प्रमुख राजीव रंजन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जयसवाल, पैक्स अध्यक्ष संजय पांडेय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। भक्ति जागरण का शुभारंभ रिकॉर्डिंग गणेश स्तुति पर नृत्य करके कलाकारों के द्वारा किया गया। इसके बाद बलिया से आए गोपाल राय के द्वारा निर्गुण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। जिसमें सभी श्रोता कार्यक्रम की समाप्ति तक सर्द भरी रात में भी अपनी जगह को छोड़ कर नहीं जा सके। कार्यक्रम प्रस्तुति में बलिया की प्रियंका पायल यूपी से आई कुसुम पांडेय, आजमगढ़ से आई पुष्कर जी, मऊ से आए बलवंत सिंह के द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया गया। वहीं स्थानीय कलाकार अजय पांडेय अमृत के द्वारा भी कई भक्ति संगीत प्रस्तुत किए गए। भोजपुरी कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति से हरसू ब्रह्म जयंती समारोह की महफिल पूरी रात सजी रही। मौके पर भगवानपुर के संगीतकार सिपल बाबा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए चैनपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह सुरक्षा बलों के साथ उपस्थित दिखे। मौके पर हरसू ब्रह्म धार्मिक न्यास समिति के सचिव कैलाश पति त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रमेश देव त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष बद्रीनाथ शुक्ला, समाजसेवी विजय कुमार चौरसिया मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.