जीविका समूह की महिलाओं को 40 लाख का दिया गया ऋण
जीविका समूह की महिलाओं को 40 लाख का दिया गया ऋण
स्थानीय प्रखंड के सबार में स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के प्रांगण में बुधवार को 25 अलग अलग जीविका समूह को स्वरोजगार के लिए 40 लाख रुपए बैंक क्रेडिट लिकेज ऋण के तौर पर दिया गया। कार्यक्रम में बैंक शाखा प्रबंधक गौरीशंकर नंदन ने जीविका समूहों के बीच ऋण का वितरण किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया कराया जा रहा है। इस राशि से महिलाएं बकरी पालन, गाय पालन, कुटीर उद्योग सहित अन्य कार्य कर सकती हैं। इससे उनकी मासिक आय बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर दी गई राशि का सदुपयोग सही ढंग से करती हैं तो और राशि जल्द से जल्द फिर जीविका के महिलाओं को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस मौकै पर जीविका बीपीएम कुश कुमार ने बताया की आज महिला जागरूक हो रही है। यह नारी सशक्तिकरण का सफल उदाहरण है। बैंक से यह ऋण मिलने पर सभी को रो•ागार सृजन में आर्थिक मदद मिलेगी। जीविका से समन्यवक पूजा तिवारी, बैंक मित्र गुलाबसा परवीन आदि उपस्थित थी।