Move to Jagran APP

जिले के विभिन्न पंचायतों में 18 पद खाली, होगा उप चुनाव

विभिन्न कारणों से खाली हुआ है पद रिक्त आठ वार्ड सदस्य व 10 पंच का पद है रिक्त संवाद सहयोगीभभुआ कैमूर जिले में खाली हुए 1

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 09:54 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:14 AM (IST)
जिले के विभिन्न पंचायतों में 18 पद खाली, होगा उप चुनाव
जिले के विभिन्न पंचायतों में 18 पद खाली, होगा उप चुनाव

जिले में खाली हुए 18 पदों पर जल्द ही पंचायत उप चुनाव होगा। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायती राज को भी सूचना आ चुकी है। इस बावत जिला पंचायती राज पदाधिकारी कुमार विनोद आनंद ने भी प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर, चांद, रामपुर, कुदरा, मोहनिया एवं नुआंव बीडीओ को सूचना दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार इस समय मतदाता सूची के विखंडन व सुधार का काम चल रहा है। यह कार्य के पूरा होने के बाद ही कभी भी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव के अतिथियों का घोषणा किया जा सकता है। अभी 31 जनवरी तक मतदाता सूची के प्रकाशन में जो गलतियां हुई है। उसका दावा आपत्ति का निष्पादन करने का समय है। वही नए मतदाताओं की प्रविष्टि का अनुमोदन भी चार फरवरी तक होगा। उसके बाद फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी को होना है। उसके बाद सभी को नया एपिक भी दिया जा सकता है। यह सब कार्य होने के बाद ही पंचायत उपचुनाव की बिगुल बज सकती है। जानकारी के मुताबिक कैमूर जिले में कुल 8 वार्ड सदस्य एवं 10 पंच का पद रिक्त है। जहां उन पंचायतों में उपचुनाव होगा।

loksabha election banner

वार्ड सदस्य का रिक्त पद-

ज्ञात हो कि भभूआ प्रखंड के डुमरैठ पंचायत के वार्ड 13 में वार्ड सदस्य का पद रिक्त है। वार्ड सदस्य के मृत्यु के बाद यह पद रिक्त है। वही चैनपुर के सिकंदरपुर पंचायत के वार्ड 3 का पद रिक्त है जहां वार्ड सदस्य की मृत्यु हो गई थी। वही चांद प्रखंड के चांद पंचायत के वार्ड 13 के वार्ड सदस्य के मृत्यु के कारण, रामपुर प्रखंड के सबार पंचायत के वार्ड एक के वार्ड सदस्य द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के कारण, कुदरा प्रखंड के सकरी पंचायत के वार्ड दो के वार्ड सदस्य के द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के कारण, वहीं मोहनिया के भीट्टी पंचायत के वार्ड दो के वार्ड सदस्य के मृत्यु हो जाने के कारण, डंडवास पंचायत के वार्ड आठ के वार्ड सदस्य के त्यागपत्र दिए जाने के कारण, नुआंव प्रखंड के मुखराम पंचायत के वार्ड 10 सदस्य मृत्यु के कारण पद रिक्त हैं।

पंच पद की रिक्ति- ग्राम कचहरी पंच में चांद प्रखंड के बिउरी पंचायत के वार्ड तीन में नामांकन दाखिल नहीं होने के कारण, चांद पंचायत के वार्ड 12 में मृत्यु होने के कारण, लोहदन के वार्ड 14 नामांकन दाखिल नहीं होने के कारण, कुदरा प्रखंड के पचोखरी पंखयत के वार्ड तीन में मृत्यु होने के कारण मोहनियां प्रखंड के अंकोढ़ी पंचायत के वार्ड एक व 13, डंडवास पंचायत के तीन, 06 व 11 वार्ड में नामांकन दाखिल नहीं होने के कारण पंच का पद रिक्त है। इन सभी रिक्त पंचायतों पर उप चुनाव होना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.