66 वीं राज्य अंतर जिला वालीबॉल कैमूर टीम का होगा ट्रायल
संवाद सूत्र रामगढ़ प्रखंड के रामगढ़ व सहुका खेल मैदान पर कैमूर वालीबॉल टीम का ट्रायल होगा। राज्य के सारण में 66 वीं अंतर जिला वालीबॉल टूर्नामेंट के लिए कैमूर के महिला पुरूष खिलाड़ियों का ट्रायल आठ दिसंबर को होगा। चयनित खिलाड़ी ही कैमूर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जो राज्य के सारण में 17 से 19 दिसंबर तक मैंच खेलेंगे। 66
प्रखंड के रामगढ़ व सहुका खेल मैदान पर कैमूर वालीबॉल टीम का ट्रायल होगा। राज्य के सारण में 66 वीं अंतर जिला वालीबॉल टूर्नामेंट के लिए कैमूर के महिला पुरूष खिलाड़ियों का ट्रायल आठ दिसंबर को होगा। चयनित खिलाड़ी ही कैमूर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जो राज्य के सारण में 17 से 19 दिसंबर तक मैंच खेलेंगे। 66 वीं बिहार राज्य पुरुष व महिला वालीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन-सारण छपरा के बेनीपुर वाले मार्ग पर होगा। इसके लिए कैमूर जिला पुरुष व महिला वालीबाल टीम का चयन आठ दिसंबर को सहुका, रामगढ़ स्थित खेल मैदान पर, यमुना सिंह राठौडर, पारसनाथ सिंह, दयानंद सिंह,रवि सिंह यादव तथा विशाल प्रशांत के कुशल नेतृत्व में किया जाएगा। इस जानकारी बिहार वालीबॉल संघ के संयुक्त सचिव सह कैमूर जिला वालीबॉल संघ के सचिव डॉ. शंकर दयाल आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 25 दिसंबर से भुवनेश्वर में होने जा रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे।