कुश्ती के ट्रायल में 18 पहलवानों का हुआ चयन
पुरूष वर्ग से 10 व महिला वर्ग से
राज्य के सहरसा में तीन दिसंबर से शुरू हो रही राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कैमूर टीम का चयन रविवार को हुआ। बिछियां के एकलव्य व्यामशाला में ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 18 पहलवानों का चयन किया गया। प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह, कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुजीत सिंह व सचिव जमुना सिंह राठौर की उपस्थिति में प्रशिक्षक प्रवीण कुमार यादव द्वारा पहलवानों का चयन किया गया। जिसमें 10 पुरूष तथा 8 महिला चयनित पहलवान कैमूर के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी। सब जूनियर ग्रीको रोमन फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में 15 से 17 आयु वर्ग के महिला पुरुष प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी जिला कुश्ती संघ के सचिव जमुना सिंह राठौर ने दी। बता दें कि कैमूर जिला कुश्ती प्रतियोगिता में ओवर आल चैंपियन का खिताब कई बार राज्य स्तरीय स्पर्धा में जीत चुका है। यहां की महिला पहलवान अन्नू गुप्ता व पुनम यादव ने कैमूर के लिए कई गोल्ड मेडल भी जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।