Move to Jagran APP

रामगढ़ थाना के होर्डिंग पर लगा राजनीतिक दलों का पोस्टर

सरकारी होर्डिंग बना राजनीतिक दलों का प्रचार स्थल संवाद सूत्र रामगढ़ स्थानीय थाना परिसर के होर्डिंग पर इस समय राजनीतिक दलों का कब्जा हो गया है।सरकारी योजानाओं व आम लोगों को सरकार की सुविधाएं व थाने की मुख्य बातों का समायोजन करने के निमित्त यह होर्डिंग ल

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 04:21 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 04:21 PM (IST)
रामगढ़ थाना के होर्डिंग पर लगा राजनीतिक दलों का पोस्टर
रामगढ़ थाना के होर्डिंग पर लगा राजनीतिक दलों का पोस्टर

स्थानीय थाना परिसर के होर्डिंग पर इस समय राजनीतिक दलों का कब्जा हो गया है।सरकारी योजानाओं व आम लोगों को सरकार की सुविधाएं व थाने की मुख्य बातों का समायोजन करने के निमित्त यह होर्डिंग लगाया गया है। जिस पर थाने की नियमावली की जगह राजनीतिक दलों का बड़ा बड़ा होर्डिंग व कटाउट लगाया जा रहा है। जो प्रशासनिक आदेशों का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन माना जाता है। यह भी दो एक दिनों से नहीं बल्कि एक सप्ताह से अधिक समय से यह स्थिति बनी हुई। जनतांत्रिक विकास पार्टी का बड़ा कटाउट थाने के होर्डिंग पर लगाते समय ऐसा नहीं की कोई पुलिस पदाधिकारी व सिपाही नहीं देखा होगा। फिर भी इस होर्डिंग को लगाने से नहीं रोका जा सका। इसी थाने के होर्डिंग पर पहले शिकायत व सुझाव का बैनर व सभी पुलिस पदाधिकारियों का नंबर रहता था। उसको इस पोस्टर से ढंक दिया गया। राजनीतिक दलों के नेता अब थाने की इमारत को भी प्रचार प्रसार का माध्यम बना रहे हैं। जब जिसको मन किया थाने के होर्डिंग पर अपना पोस्टर व बैनर लगा रहा है। बीते 21 नवंबर को भभुआ के नगरपालिका मैदान में आयोजित विशाल मिलन समारोह का होर्डिंग रामगढ़ थाने पर लगाया गया। जो अब तक पड़ा हुआ है। इस बीच कई पुलिस के पदाधिकारी भी इस जगह से गुजरते रहे हैं। लेकिन वे भी या तो इसे नजरअंदाज कर देते हैं या फिर इसपर उनकी नजरें इनायत नहीं होती रही है। इस बावत जब थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह से जानकारी ली गई तो वे बोले की हम तो 15 दिन में गए थे। थाने के होर्डिंग पर किसी राजनीतिक दल का पोस्टर लगा है तो कार्रवाई होगी। पोस्टर किसी दल पार्टी का थाने के होर्डिंग पर लगाना अपराध है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.