65 डीडीओ के वेतन पर लगी रोक
जासं भभुआ निर्धारित समय तक संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले 65 डीडीओ के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश डीएम ने दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग को जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यारत पदाधिकारियों व कर्मचारियों के संपत्ति का विवरण 15 फरवरी तक हर हाल में उपलब्ध करा देना था। निर्धारित सम
निर्धारित समय तक संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले 65 डीडीओ के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश डीएम ने दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग को जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत्त पदाधिकारियों व कर्मचारियों के संपत्ति का विवरण 15 फरवरी तक हर हाल में उपलब्ध करा देना था। निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद भी अभी तक 65 डीडीओ द्वारा संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों के संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले डीडीओ के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के सभी विभागों में 3516 कर्मचारी व पदाधिकारी शामिल हैं। इनके संपत्ति का विवरण निर्धारित तिथि 15 फरवरी तक उपलब्ध करा देना था। इसमें से अभी तक 65 डीडीओ के द्वारा ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया गया है ।