Move to Jagran APP

कैमूर में राम मंदिर के लिए धन संग्रह के अभियान की प्रभात फेरी के साथ हुई शुरुआत

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान शुक्रवार को कुदरा में प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 05:27 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 05:27 PM (IST)
कैमूर में राम मंदिर के लिए धन संग्रह के अभियान 
 की प्रभात फेरी के साथ हुई शुरुआत
कैमूर में राम मंदिर के लिए धन संग्रह के अभियान की प्रभात फेरी के साथ हुई शुरुआत

कैमूर। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान शुक्रवार को कुदरा में प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी में सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगों, आम नागरिकों, बाल भक्तों समेत बड़ी संख्या में धर्मानुरागियों ने हिस्सा लिया। इसमें सहभागी लोगों में पतंजलि योग परिवार के दक्षिण बिहार के प्रभारी अवध नारायण चौबे, प्रधानाचार्य रंजय कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक संजय रस्तोगी, खंड कार्यवाह वरुण गांधी, झिगुरी पहलवान, संतोष रस्तोगी, सुमित कुमार, विकास कुमार, निरंजन कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। प्रभात फेरी को कुदरा के कंकाली मंदिर से निकाल कर नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए कंकाली मंदिर में ही समापन किया गया। इसमें श्रीराम जन्म भूमि पर बनने वाले मंदिर से संबंधित गीत गाए गए तथा नारे लगाए गए। साथ में झाल, मजीरा, ढोलक, डुगडुगी आदि के साथ लोगों का आह्वान किया गया कि अयोध्या में बनने वाले भव्य मंदिर के निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और दान दें। उनका यह कार्य भारतीय संस्कृति के लिए और आने वाली पीढि़यों के लिए गौरव का विषय होगा। संघ के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह को प्रखंड में एक कमेटी बनाई गई है जिसके संयोजक एचपी राष्ट्रबंधु, सहसंयोजक शुभ नारायण पांडेय, कोषाध्यक्ष संजय रस्तोगी तथा सह कोषाध्यक्ष रंजय कुमार श्रीवास्तव बनाए गए हैं। इस कार्य के लिए पूरे प्रखंड क्षेत्र को 23 मंडलों में विभक्त किया गया है हर एक मंडल में 5 से 7 गांव शामिल किए गए हैं। धन संग्रह का कार्य 10, 100 तथा 1000 रुपये के कूपन और चंदा रसीद के जरिए होगा। एकत्र राशि को किसी व्यक्ति या स्थान के पास न रख कर इस निमित्त खोले गए बैंक खाते में जमा किया जाएगा। धन संग्रह का कार्य 27 फरवरी को संत रविदास जी की जयंती तक किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.