भूमि विवाद में मारपीट में दंपती घायल
संवाद सूत्र, भगवानपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव वभनी में भूमि विवाद में हुई मारपीट में सुदाम
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 03:26 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 03:26 AM (IST)
संवाद सूत्र, भगवानपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव वभनी में भूमि विवाद में हुई मारपीट में सुदामा राम व उनकी पत्नी महाराजी देवी घायल हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों का इलाज भगवानपुर पीएचसी में कराया।
थानाध्यक्ष रवि कांत ने बताया कि मारपीट के मामले में सुदामा राम ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। इसमें भोलाराम वभनी, अजय राम मोहनपुर, महेंद्र राम और सुभाष राम भगवानपुर के बताए जाते हैं। मारपीट के मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें