Move to Jagran APP

छज्जा समेत छत गिरने से तीन लड़कियां घायल

कैमूर। थाना क्षेत्र के पलका गांव में रविवार की सुबह छत के बलरेज सहित गिरने से तीन लड़कियां

By Edited By: Published: Sun, 15 May 2016 06:53 PM (IST)Updated: Sun, 15 May 2016 06:53 PM (IST)
छज्जा समेत छत गिरने से तीन लड़कियां घायल

कैमूर। थाना क्षेत्र के पलका गांव में रविवार की सुबह छत के बलरेज सहित गिरने से तीन लड़कियां घायल हो गई। इस घटना से कुछ देर के लिए शादी का माहौल गमगीन हो गया। घायल लड़कियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार पलका गांव निवासी रजुव्वर अंसारी के भाई मनुव्वर अंसारी के लड़के हसनैन के विवाह को ले रविवार की सुबह कुरान खानी की रस्म निभायी जा रही थी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुहल्ले के सलाउद्दीन अंसारी की 14 वर्षीय पुत्री शबीबा व कलामुद्दीन की 16 वर्षीय पुत्री साइदा खातून एवं मुमताज अंसारी की लड़की 16 वर्षीय सोनम खातून अपने परिजनों के साथ आयी हुई थी। रस्म के दौरान ही मनुव्वर अंसारी के लगभग दस वर्ष पूर्व बने मकान की छत पर लड़कियां चढ़ कर आपस में बात चीत कर रही थी। वार्ता के क्रम में उक्त तीनों लड़कियां छत के बलरेज पर चली गई। इसी दौरान ईट से बना बलरेज लड़कियों सहित नीचे गिर गया। इससे तीनों लड़कियां घायल हो गयी। किसी के सिर, किसी के पैर में चोट आयी। परिजनों ने तत्काल लड़कियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.