Move to Jagran APP

अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर

मोहनियां नगर में शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। अनुमंडल के वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 May 2022 11:39 PM (IST)Updated: Sat, 14 May 2022 11:39 PM (IST)
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर

मोहनियां: नगर में शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। अनुमंडल के वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसमें दुकानों के आगे बने तीन व प्लास्टिक के शेड को ध्वस्त किया गया। सड़क के किनारे ठेला लगाकर सामान बेचने वालों को खदेड़ा गया। प्रशासन का रुख भांपकर अतिक्रमण कारी भाग खड़े हुए। अतिक्रमण के कारण सिकुड़ा स्टूवरगंज बाजार खाली हो गया। मुंडेश्वरी गेट के पश्चिम पीडब्ल्यूडी कार्यालय के आगे लगने वाली एक दर्जन दुकानों को हटाया गया। जिससे नगर का नजारा ही बदल गया। पूरे दिन यह कार्रवाई चलती रही। इसमें मोहनियां के एसडीएम सत्येद्र प्रसाद, डीएसपी फैज अहमद खान, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशि भूषण मिश्रा, थानाध्यक्ष ललन कुमार सहित काफी संख्या में नगर पंचायत के कर्मी व पुलिस के जवान शामिल रहे। काफी दिनों बाद प्रशासन के द्वारा नगर में यह अभियान चलाया गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। अब देखना है कि इस अभियान का अतिक्रमणकारियों पर कितना असर होता है या फिर ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण के कारण नगर की सूरत बिगड़ गई थी। स्टूवरगंज बाजार में पैदल चलना मुश्किल था। यही हाल जीटी रोड के दोनों सर्विस लेन एवं जिला मुख्यालय को जाने वाली सड़क के किनारे दिख रहा था। इससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। इस को ध्यान में रखकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसमें पुलिस व प्रशासन के वरीय पदाधिकारी शामिल थे। स्टूवरगंज बाजार से अभियान की शुरुआत हुई। जीटी रोड के दोनों सर्विस लेन के अलावा मुंडेश्वरी गेट के दक्षिण पुराना अनुमंडल कार्यालय गेट के आगे तक दुकानों के आगे सड़क पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। प्राय: सभी दुकानों के आगे दुकानदारों द्वारा लंबा चौड़ा शेड बनाया गया था। सड़क के किनारे दर्जनों की संख्या में ठेला वाले दुकान लगाए हुए थे। स्टुवरगंज बाजार की स्थिति तो और बदतर थी। अतिक्रमण के कारण इस सड़क पर चलना मुश्किल था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.