अंतिम दिन रामगढ़ में 78 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन का पर्चा
पेज पांच- फोटो नंबर- 14 संवाद सूत्र रामगढ़ प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए अंतिम दिन बुधवार को 7
प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए अंतिम दिन बुधवार को 78 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। काफी गहमागहमी के बीच पैक्स चुनाव के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बीआरसी भवन में पुलिस प्रशासन के लोग बैरियर लगाकर लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रख रहे थे। नामांकन के अंतिम दिन सहुका पंचायत से अरविद सिंह, सिसौड़ा से शीतजल बिद, बंदीपुर से कामेश्वर सिंह व नंदलाल राम, सदुल्लहपुर डरवन से अरूण सिंह, व सिझुआं पंचायत से केवला देवी ने पैक्स अध्यक्ष के लिए नामांकन किया। अध्यक्ष सहित कुल 78 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इसके पूर्व मंगलवार को रामगढ़ में 71अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इसमें अध्यक्ष पद के 16 व सदस्य पद के 55 अभ्यर्थी शामिल हैं। चुनाव कंट्रोलर दीपक सिंह ने बताया कि मंगलवार को रामगढ़ पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए राजीव सिंह, मोहन सिंह व मैनेजर चौधरी, नोनार से बालेश्वर सिंह, बंदीपुर से अमरनाथ चौधरी, सुखा देवी व संजय सिंह, देवहलियां से गजेन्द्र सिंह व संतोष सिंह, सिझुआं से प्रेमनाथ सिंह, अहिवास से बीरेन्द्र सिंह, नन्दलाल सिंह व संजय कुमार सिंह, सदुल्लहपुर- डरवन से भरत यादव तथा नरहन- जमुरना से विजय बहादुर सिंह व रंग बहादुर सिंह ने नामांकन किया।