छांव प्लस टू विद्यालय तक 66 लाख रुपए से बनेगी पक्की सड़क
लगभग एक किमी सड़क का होगा निर्माण संवाद सूत्र दुर्गावती स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के छांव प्लस टू विद्यालय जाने वाले मार्ग का स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह ने शिलान्यास किया। ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षकों की मौजूदगी में भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कि
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के छांव प्लस टू विद्यालय जाने वाले मार्ग का स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह ने शिलान्यास किया। ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षकों की मौजूदगी में भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसकी लागत राशि लगभग 66 लाख 90 हजार रुपए है। ज्ञात हो कि पिछले कई वर्षों से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे जर्जर सड़क से होकर पढ़ाई करने के लिए विद्यालय आते थे। इसकी जानकारी विद्यालय प्रशासन के द्वारा स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह को दी गई। उसी वक्त रामगढ़ विधायक ने विद्यालय प्रशासन से वादा किया कि इस सड़क का निर्माण जरूर होगा। यह आश्वासन भी गुरुवार को पूरा कर विधायक ने विद्यालय तक सड़क निर्माण कराने का शिलान्यास कर दिया।
बता दें कि बड़े भू-भाग के एक हीं परिसर में मध्य विद्यालय व हाई स्कूल अलग -अलग भवनों में संचालित होता है। यहां मध्य विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के छात्र छात्राएं पढ़ते हैं। वहीं टेन प्लस टू विद्यालय में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। बरसात के दिनों में शिक्षक व छात्र छात्राओं को कच्ची सड़क से होकर विद्यालय आना जाना पड़ता था। विद्यालय पहुंचने में सबसे ज्यादा परेशानी छोटे- छोटे बच्चे बच्चियों को होती थी। इन परेशानियों को देखते हुए विधायक के इस पहल से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गुरुवार को 66 लाख 90 हजार 609 रुपए की लागत से इस सड़क को बनाने के लिए विधायक ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ कराया। इस सड़क की लंबाई एक किलोमीटर से कुछ होगी। इस सड़क के बन जाने से शिक्षक छात्र छात्राओं के अलावा ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के साथ ग्रामीण देवानंद पांडेय, मुन्ना सिंह, विजय शंकर तिवारी, अवधेश यादव, फिरंगी राम, शंभू गोंड, धरणीधर सिंह, जोखन शर्मा, पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति अंगद सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय नारायण उपाध्याय, राणा सिंह, राकेश कुमार सिंह आदि ग्रामीण व विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।