अलाव के लिए दूसरी किस्त में मिले 50 हजार
जासं भभुआ सरकार लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था कर रही है। इसके लिए प्रत्येक अंचल को राशि दी जा रही है। अलाव की व्यवस्था के लिए जिले को दूसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपए की राशि मिली है।
सरकार लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था कर रही है। इसके लिए प्रत्येक अंचल को राशि दी जा रही है। अलाव की व्यवस्था के लिए जिले को दूसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपए की राशि मिली है। जिला आपदा शाखा से मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले को दूसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपए की राशि पुन: राज्य सरकार द्वारा जारी की गई है। प्राप्त राशि को अंचलवार भेज दिया गया है। ताकि अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कर लोगों को ठंड से राहत दिलाई जा सके। बता दें कि इसके पूर्व भी राशि आवंटित की गई थी। लेकिन आवंटित राशि से अलाव जलाने की सिर्फ खानापूर्ति की गई। लोगों ने स्वयं व्यवस्था कर अलाव जलवाया और ठंड से राहत पाई।