बाइक जांच अभियान में बिना हेलमेट के मिले 32 चालक
परिवहन विभाग जिले में ओवरलोडिग रोकने को लेकर लगातार अभियान चलाकर वाहनों की जांच कर रहा है। जांच के क्रम में दोपहिया वाहनों की जांच भी की जाती है।
परिवहन विभाग जिले में ओवरलोडिग रोकने को लेकर लगातार अभियान चलाकर वाहनों की जांच कर रहा है। जांच के क्रम में दोपहिया वाहनों की जांच भी की जाती है। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में दो पहिया वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इसमें 32 चालक बिना हेलमेट के बाइक चलाते पाए गए। जिनके ऊपर कार्रवाई करते हुए 32 सौ रुपया अर्थदंड वसूल किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि अपनी सुरक्षा को लेकर बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के नेतृत्व में बाइक जांच अभियान चलाया गया। यह बाइक जांच अभियान भभुआ मोहनिया पथ पर निर्माणाधीन मंडलकारा भवन के समीप पदाधिकारियों की उपस्थिति में चलाया गया। इस मौके पर स्वयं परिवहन पदाधिकारी मौजूद रहे। परिवहन विभाग के प्रतिदिन बाइक जांच अभियान चलाने से नगर में लहरिया बाइकर्सों में हड़कंप है। नगर की सड़कों पर कम उम्र के बच्चों को इन दिनों बाइक चलाते कम देखा जा रहा है।