144 वीं जयंती पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा
पेज दो- फोटो नंबर- 11 - युवा अवस्था की प्रतिमा स्थापित कराने की ग्रामीणों ने की मांग संवाद सूत्र अधौरा प्रखंड मुख्यालय के सामने बिरसा मुंडा स्मारक स्थल पर शुक्रवार को आदिवासी जननायक महान योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की 144 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय प्रखंड के बि
प्रखंड मुख्यालय के सामने बिरसा मुंडा स्मारक स्थल पर शुक्रवार को आदिवासी जननायक महान योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की 144 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय प्रखंड के बिदुरी गांव निवासी असिस्टेंट प्रो. डॉ सुभाष चन्द्र सिंह व संचालन वनवासी कल्याण आश्रम के सक्रिय सदस्य राजेश उरांव ने किया। समारोह में काफी संख्या में आदिवासी जनजाति समुदाय के पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया।बिहार सरकार के भूतत्व एवं खनन मंत्री बृजकिशोर बिन्द तथा समाज सेवी नीरज पांडेय मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इससे पूर्व उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिद्दत से याद किया गया। तत्पश्चात वयोवृद्ध पूर्व प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष शंकर सिंह खरवार ने फीता काट कर समारोह का उद्घाटन किया। उपस्थित वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवन परिचय व उनके कृतित्व को विस्तारपूर्वक बताया। पूर्व प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह खरवार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की बात कही और उनकी युवा अवस्था की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग मंत्री से की। मुख्य अतिथि मंत्री बृजकिशोर बिद ने कहा कि आदिवासी जननायक की प्रतिमा स्थापित करने में सहयोग करुंगा। वहीं समाजसेवी नीरज पांडेय ने कहा कि समाज की सेवा में अपना जीवन बलिदान कर दूंगा। लेकिन समाज सेवा से पीछे नहीं हटूंगा। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख विपिन कुमार, जिला परिषद सदस्य डोमा सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष भगवान यादव, सुग्रीव खरवार, परमेश्वर खरवार, करमू खरवार, अशोक बैठा, नागेन्द्र शर्मा, सुदामा खरवार, राणा प्रताप सिंह, जोखन खरवार, रमेश सिंह सहित कई आदिवासी जनजाति समुदाय के लोग तथा गैर आदिवासी समुदाय के लोग भी मौजूद रहे।