11 दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ संपन्न
संसू अधौरा प्रखंड क्षेत्र के लोहरा गांव के साधु चुआं नामक स्थान पर बीते 27 जनवरी से आयोजित 11 दिवसीय यज्ञ गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ का आयोजन उस स्थान पर आयोजकों ने किया जहां पूरे वर्ष पातालतोड़ कु
प्रखंड क्षेत्र के लोहरा गांव के साधु चुआं नामक स्थान पर बीते 27 जनवरी से आयोजित 11 दिवसीय यज्ञ गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ का आयोजन उस स्थान पर आयोजकों ने किया जहां पूरे वर्ष पाताल तोड़ कुआं से पानी निकलता है। लोहरा गांव निवासी उक्त पाताल तोड़ कुआं से निकलने वाले पानी को पेयजल के रुप में इस्तेमाल करते हैं। यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर यादव ने बताया कि पवित्र यज्ञ का आयोजन श्री श्री 1008 जगरनाथ दास जी महाराज उर्फ बैरागी बाबा की प्रेरणा से ही हो सका है। यज्ञ में भागवत कथा का वाचन, रासलीला मंडली द्वारा रात में रासलीला का मंचन किया गया। यज्ञ को सफल बनाने के लिए गांव के अलावा आस पड़ोस के गांव वालों ने सहयोग किया। स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री बृजकिशोर बिद, पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव भी यज्ञ में शामिल हुए। यज्ञ को सफल बनाने में नीलेश यादव, बैजनाथ सिंह, सरोज यादव, विध्याचल सिंह, सुनील सिंह आदि ने भरपूर सहयोग किया।