विभिन्न सेवा के अधिकारियों ने काली पट्टी लगा किया काम
जमुई। बिहार संयुक्त महासंघ के आह्वान पर जिले में विभिन्न सेवा के अधिकारियों ने काली पट्टी लगाकर काम किया।
जमुई। बिहार संयुक्त महासंघ के आह्वान पर जिले में विभिन्न सेवा के अधिकारियों ने काली पट्टी लगाकर काम किया। प्रोन्नति के विरुद्ध सरकार की दमनकारी नीति का विरोध बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार वित्त सेवा, बिहार शिक्षा सेवा, बिहार चिकित्सा सेवा तथा बिहार सहकारिता सेवा के अधिकारियों ने किया।
जिला सहकारिता पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि महासंघ के प्रतिनिधियों द्वारा फैसला लिया गया था कि शुक्रवार को सभी सदस्य काली पट्टी लगाकर सरकार की नीति का विरोध करेंगे। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में मामला दायर किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर संघ द्वारा खर्च वहन के लिए सहयोग राशि जमा की जा रही है। उन्होंने बिहार संयुक्त सेवा महासंघ द्वारा आहूत आंदोलन ने एकता का परिचय दिया है। शुक्रवार को लगभग सभी कार्यालयों में अधिकारियों ने काली पट्टी लगाकर कार्य किया।