भछियार व बोधवान के दो लोग पाए गए पॉजिटिव
जमुई। जिले में कोराना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में शुक्रवार को बढ़ी है। दो और नए संक्रमितों की पहचान हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 05:53 PM (IST)
जमुई। जिले में कोराना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में शुक्रवार को बढ़ी है। दो और नए संक्रमितों की पहचान हुई। इसमें एक स्थानीय निवासी है, जबकि एक के संपर्क में आने से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। नए संक्रमित में एक शहर के भछियार मुहल्ले का रहने वाला है, जबकि दूसरा बोधवन तालाब का रहने वाला बताया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क की जांच शुरू कर दी गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86 है। जिसमें 65 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक की पूर्व में मौत हो चुकी है। फिलहाल 20 एक्टिव केस है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें