Move to Jagran APP

नहीं बदलेगा कनौदी पंसस का परिसीमन

जमुई। कनौदी पंचायत के पंसस क्षेत्र का नहीं बदलेगा परिसीमन। जागरण ने शुक्रवार को झाझा में पंसस का बदल गया परिसीमन शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसकी पुष्टि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह पंचायत निर्वाची अधिकारी दीपेश कुमार ने की थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 05:53 PM (IST)
नहीं बदलेगा कनौदी पंसस का परिसीमन
नहीं बदलेगा कनौदी पंसस का परिसीमन

जमुई। कनौदी पंचायत के पंसस क्षेत्र का नहीं बदलेगा परिसीमन। जागरण ने शुक्रवार को झाझा में पंसस का बदल गया परिसीमन शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसकी पुष्टि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह पंचायत निर्वाची अधिकारी दीपेश कुमार ने की थी। उन्होंने बताया कि कनौदी पंचायत पंसस का परिसीमन को लेकर वार्ड आठ को लेकर जो परेशानी थी उसका समाधान राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। पूर्व की भांति कनौदी पंचायत के पार्ट एक और पार्ट टू पंसस परिसीमन रहेगा।

loksabha election banner

झाझा प्रखंड के कनौदी पंचायत में पार्ट एक और पार्ट टू दो पंसस के पद है। पार्ट एक में वार्ड एक से लेकर वार्ड सात तक पहले पंसस का परिसीमन था। पार्ट टू में वार्ड आठ से वार्ड 15 तक के लिए दूसरे पंसस का परिसीमन था। लेकिन बीते शुक्रवार को पूर्व पंसस सदस्य चीमा ने वार्ड आठ के प्रस्तावक के सहयोग से जब अपना नामांकन पंसस पार्ट टू के लिए भरा तो दूसरे दिन उसे जानकारी दिया गया कि वार्ड आठ को पार्ट एक पंसस परिसीमन में रखा गया है तो आप कैसे नामांकन पार्ट टू में किया। चीमा ने अपना पक्ष बीडीओ सह निर्वाची अधिकारी के समक्ष रखते हुए पूर्व के चुनाव में पार्ट टू के लिए भरे नामांकन पत्र की छाया प्रति दिखाया। जागरण ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। आखिरकार जागरण का प्रयास ने रंग दिखाया और खबर प्रकाशन के ही दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची अधिकारी ने बताया कि पूर्व की भांति कनौदी पंचायत पंसस का परिसीमन रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.