Move to Jagran APP

कुमारी कन्याओं को कराया गया भोजन

जमुई। शनिवार को शहर के मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में पूजा समिति के द्वारा कुमारी कन्याओं को भोजन कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 07:12 PM (IST)
कुमारी कन्याओं को कराया गया भोजन
कुमारी कन्याओं को कराया गया भोजन

जमुई। शनिवार को शहर के मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में पूजा समिति के द्वारा कुमारी कन्याओं को भोजन कराया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा के प्रसाद के रूप में कराए जा रहे भोजन में कुमारी कन्याओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

prime article banner

इस संदर्भ में पूजा समिति के सदस्य मोती गोयल, प्रफुलचन्द्र त्रिवेदी आदि ने बताया कि वर्षो से इस दुर्गा मंदिर में परंपरा चलती आई है कि मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होने के बाद मंगलवार या शनिवार को जो दिन पहले आएगा उसी दिन 101 कुमारी कन्याओं को विधि विधान के तहत भोजन कराया जाता हैं। इसके अलावा उन्हें पूजा समिति द्वारा चुनरी देते हुए राशि उपलब्ध कराई जाती हैं। उक्त पूजा होने के बाद शहर एवं गांव की सैकड़ों कुमार कन्याओं को मंदिर प्रागंण में जमाया जाता है। उन सभी कन्याओं को भोजन पूजा समिति के सदस्य के महिलाओं द्वारा बनाई जाती हैं। कुमारी कन्याओं का भोजन प्रारंभ होने के बाद मंदिर के प्रागंण में कन्याओं के पैर छूने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। ज्ञात हो कि मां वैष्णवी दुर्गा की शक्ति अपरंपार हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से मां को याद किया उसकी मनोकामना पूरी हुई हैं। इस अवसर पर नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौर, साधु केशरी, अनिल वर्णवाल आदि दर्जनों महिला एवं पुरुष लगे हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.