Move to Jagran APP

महानायक कर्पूरी की जयंती पर वृद्ध समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

संवाद सूत्र झाझा (जमुई) सोमवार को शहर के चरघरा में कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के बैनर तले सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अति जदयू पिछड़ा प्रकोष्ट के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार साव ने की। मंच संचालन प्रवीण कुमार सूर्य ने किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:26 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:26 PM (IST)
महानायक कर्पूरी की जयंती पर वृद्ध समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
महानायक कर्पूरी की जयंती पर वृद्ध समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन हित की खबर -----------

loksabha election banner

फोटो 24 जमुई-15

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई): सोमवार को शहर के चरघरा में कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के बैनर तले सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अति जदयू पिछड़ा प्रकोष्ट के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार साव ने की। मंच संचालन प्रवीण कुमार सूर्य ने किया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी सहित बुद्धिजीवियों को पूर्व जिलाध्यक्ष ने साल देकर सम्मानित किया। सर्वदलीय संगठन के सदस्यों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। चरघरा के समाजसेवी रामपुकार साह, प्रो. रामोतार सिंह, समाजसेवी दिनेश कुमार साव, शिक्षक शंभुनाथ जगत बंधु, मुन्ना साव, भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्णनंदन सिंह को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जन जन के नेता थे। गरीब, शोषितों के आवाज थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री कपूरी ठाकुर के आदर्श पर चल रहे हैं। शराबबंदी एवं बाल विवाह पर रोक लगा उनके अधूरे कार्य को पूरा किया है। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य कालीकांत साव, विनोद कुमार यादव उर्फ फुटल कपार, भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज सिंह, भाजपा विस्तारक भैयालाल माथरी, जाप नेता घनश्याम गुप्ता, भाजपा नेता सिटू साव थे।

--------

जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

संवाद सूत्र, गिद्धौर (जमुई) : प्रखंड मुख्यालय के समीप कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। राजद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन सादगी और संघर्ष का पर्याय था। वे अपने किशोर काल से लेकर जीवन के अंतिम समय तक समाज में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहे। इस वजह से अपने समकालीन राजनीतिक नेताओं के बीच उनकी खास पहचान बनी थी। इस अवसर पर रंजीत यादव, मु शेखावत, भीमशंकर यादव, विश्वनाथ यादव, रंजीत यादव, भागीरथ यादव, तुलसी यादव, धीरेंद्र पासवान, मदन रजक, उपेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, लखन यादव, नरेश यादव सहित राजद के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.