Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

जागरण टीम जमुई स्थानीय जदयू कार्यालय में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष ई. शंभुशरण वरीय उपाध्यक्ष रविद्र मंडल नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ब्रह्मादेव रावत मनोज कुमार दिलीप साह राजेश सिंह पवन सिंह फैयाज अहमद दिनेश मंडल समेत अन्य थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:20 PM (IST)
धूमधाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती
धूमधाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

फोटो 24 जमुई-23

loksabha election banner

जागरण टीम, जमुई : स्थानीय जदयू कार्यालय में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष ई. शंभुशरण, वरीय उपाध्यक्ष रविद्र मंडल, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, ब्रह्मादेव रावत, मनोज कुमार, दिलीप साह, राजेश सिंह, पवन सिंह, फैयाज अहमद, दिनेश मंडल समेत अन्य थे।

स्थानीय राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष सरयुग यादव की अध्यक्षता में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कार्यकर्ताओं से उनके विचारधाराओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का अनुरोध किया। मौके पर त्रिवेणी यादव, उमाशंकर प्रसाद, अर्जुन यादव, मुरारी राम, रामदेव यादव, कार्तिक यादव, अमर भगत, रंजीत यादव, भरत यादव, अमित कुमार, आनंदी यादव, श्यामसुंदर दास, प्रभु यादव, सतनारायण यादव, राम जयपाल यादव, संतोष यादव, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, गोपाल प्रसाद यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सिकंदरा: प्रखंड मुख्यालय स्थित कपिलदेव सिंह सेवा संस्थान में सोमवार को जनता दल यू द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जन नायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद समेत जदयू कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के कृतित्व को याद करते हुए उनकी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने की। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार, जिला महासचिव अंबिका यादव, रामपदारथ शर्मा, त्रिपुरारी ठाकुर, रामानुज सिंह, गणेश कुमार, बिपिन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

चंद्रमंडी: प्रखंड जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड अध्यक्ष विदेश्वरी वर्मा की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कहा कि बिहार में गरीबों दलितों और पिछड़ों को हक और अधिकार दिलाने में कर्पूरी ठाकुर का योगदान अहम है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर जदयू नेता बालेश्वर दास, नित्यानंद राय, अशोक वर्मा, राजेंद्र राय, रघु वर्मा, भगवान राय, पंचानन राय, मुरारी वर्मा, तुलसी वर्मा, शालिग्राम राय, रामनिरंजन राय, शंकर राणा, संजय राय, मुंशी मंराडी, शंकर दास उपस्थित थे।

अलीगंज: अलीगंज बाजार के एक निजी भवन में जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती डा. दिनेश कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। शशि शेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि वे सामाजिक न्याय के पुरोधा के साथ कुशल संगठनकर्ता थे। डा. दिनेश कुमार ने कहा कि जननायक थे। किसानश्री धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे गरीबों की आवाज थे। धर्मेंद्र पासवान उर्फ गुरुजी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक बदलाव की शुरुआत की। वे पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने मैट्रिक तक नि:शुल्क पढ़ाई की घोषणा की थी। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि वे राजनीतिक पुरोधा थे। मौके पर राजकुमार प्रसाद यादवेनदु, परमेश्वर यादव, बिपिन कुमार, कैलाश बिन्द, कृष्ण कुमार, नगीना चंद्रवंशी, अशोक कुमार, चंद्रशेखर आजाद, रविजी सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.