कायर करते हैं जात-पात की राजनीति
जमुई। 10 वर्षों की राजनीति में पहली बार शुक्रवार को केशोफरका के बोगैया गांव पहुंचे पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यहां के लोगों को बरगलाकर उनसे दूर रखा।
जमुई। 10 वर्षों की राजनीति में पहली बार शुक्रवार को केशोफरका के बोगैया गांव पहुंचे पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यहां के लोगों को बरगलाकर उनसे दूर रखा। अब इस गांव के लोगों ने यह जान लिया है कि उनका सच्चा हमदर्द कौन है। बोगैया पहुंचे पूर्व विधायक ने कहा कि यहां चार लोगों से मिलने आया था, लेकिन बड़ी संख्या मे लोगों की उपस्थिति देखकर उनकी आंखें कृतज्ञता से भर उठी है। चकाई की वर्तमान विधायक के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप जात पात से ऊपर उठकर समाज के विकास के प्रति संकल्पित हों। बैठक में दल की मजबूती पर भी चर्चा की। मौके पर पैक्स अध्यक्ष कौशल किशोर, ईदो अंसारी, दुर्गा यादव, अनिल यादव, राजेंद्र यादव, कैलाश यादव, प्रकाश साह, श्रीकांत साह, जगत यादव, हेमंत यादव उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता लोहा पंचायत के मुखिया जमादार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन मनोहर विश्वकर्मा ने किया।