Move to Jagran APP

आगामी चुनाव में जनता लेगी 15 वर्षों का हिसाब

जमुई। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि आगामी चुनाव में जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 15 वर्षों का हिसाब लेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:56 PM (IST)
आगामी चुनाव में जनता लेगी 15 वर्षों का हिसाब
आगामी चुनाव में जनता लेगी 15 वर्षों का हिसाब

जमुई। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि आगामी चुनाव में जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 15 वर्षों का हिसाब लेगी। वे शुक्रवार को जमुई परिसदन में मीडिया कर्मियों से मुखातिब हो रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने केंद्र सरकार को झूठ का पुलिदा बताते हुए कहा कि संक्रमण काल में प्रधानमंत्री ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी झूठ और फरेब के चंगुल में फंसे हुए हैं। उन्होंने बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अफसरशाही, अपराध एवं घोटालों की चर्चा करते हुए कहा कि बीते साल की पटना वासियों के संकट से सरकार ने सबक नहीं लिया। इस बार फिर पटना को डूबोने की तैयारी प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कर दी है। उन्होंने महागठबंधन में समन्वय समिति का गठन किए जाने के सवाल को बेतुका बताते हुए महागठबंधन को एकजुट बताया। राजद नेता ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के उस बयान को सीट शेयरिग का दबाव बताया। जिसमें चिराग पासवान ने दलित को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि लोजपा अध्यक्ष ने ही आरक्षण छोड़ने की बात कही थी। ऐसे में दलित का चेहरा बनने की बेताबी समझ से परे है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में खुद की उम्मीदवारी पर फैसला पार्टी नेतृत्व पर छोड़ दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान जय नारायण राव तथा आशीष कुमार सहित अन्य नेता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.