छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार
जमुई। शराब के नशे में धुत युवक द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 07:18 PM (IST)
जमुई। शराब के नशे में धुत युवक द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित चरकापत्थर थाना क्षेत्र के थमहन गांव निवासी चंदन यादव बताया जाता है। इस बाबत चरकापत्थर थानाध्यक्ष शंभू शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा थमहन के चंदन यादव व उसके अन्य तीन साथियों पर बीते दो जुलाई को शराब के नशे में धुत होकर उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें