मुखिया पति हत्याकांड का नामजद आरोपित गिरफ्तार
जमुई। चंद्रदीप थाना क्षेत्र के भलुआना गांव में बुधवार की रात चंद्रदीप पुलिस ने छापेमारी कर मुखिया पति गुजर यादव हत्या कांड के नामजद मंटू कुमार यादव को घर से गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 07:08 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:13 AM (IST)
जमुई। चंद्रदीप थाना क्षेत्र के भलुआना गांव में बुधवार की रात चंद्रदीप पुलिस ने छापेमारी कर मुखिया पति गुजर यादव हत्या कांड के नामजद मंटू कुमार यादव को घर से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया। साथ ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। कोदवरिया पंचायत की मुखिया पारो देवी के पति राजेश यादव उर्फ गुजर यादव को रास्ते में घर से दलान पर जाने के दौरान पहले से घात लगाए तीन नकाबपोश अपराधियों ने बम मारकर हत्या कर दी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें