Move to Jagran APP

भाजपाईयों ने पौधरोपण कर किया जागरूक

जमुई। पृथ्वी दिवस के अवसर पर भाजपाइयों ने पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 07:06 PM (IST)
भाजपाईयों ने पौधरोपण कर किया जागरूक
भाजपाईयों ने पौधरोपण कर किया जागरूक

जमुई। पृथ्वी दिवस के अवसर पर भाजपाइयों ने पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मलयपुर स्थित मां काली मंदिर परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।

loksabha election banner

मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि धरती की रक्षा के लिए पौधारोपण के साथ पौधों की रक्षा का संकल्प लेना होगा। पृथ्वी स्वस्थ्य रहेगी तो मानव जीवन का अस्तित्व रहेगा। जिला महामंत्री विनय कुमार पांडेय ने बताया कि काली मंदिर परिसर में दस पेड़ लगाया गया है। पेड़ से ही हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। इसलिए जीवन की रक्षा के लिए पेड़ों की रक्षा करना परम कर्तव्य है। इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के जिला संयोजक रामदेव राव, राजेश भारती, संजय कुमार सिंह, मनोज ठाकुर, सागर तांती, विनोद पांडेय, केदार रावत, हिमांशु सिंह, भाजयुमो के सोनू सिंह, पवन सिन्हा आदि मौजूद थे। दूसरी तरफ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना सिंह के नेतृत्व में खैरा, मांगोंबंदर, खैरमा, वीआइपी कॉलोनी में पौधारोपण अभियान चलाया गया। महिलाओं ने पौधारोपण कर लोगों को जागरूक भी किया। मौके पर साधना सिंह ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। प्रकृति द्वारा दिए गए सौगातों की हमें रक्षा करनी होगी ताकि भविष्य स्वस्थ व स्वच्छ हवा में सांस ले सके। इस अवसर पर महामंत्री सुनीता सिंह, आइटी सेल की स्नेहा कुमारी मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.