कृषि मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जमुई। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित अलीगंज बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर ¨सह के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
जमुई। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित अलीगंज बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर ¨सह के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। पत्रकारों द्वारा अलीगंज में कम बारिश होने के कारण प्रखंड क्षेत्र में धान की रोपनी नहीं होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसकी रिपोर्ट सरकार तक पहुंच गई है। जमुई जिले के कुछ ऐसे प्रखंड के गांव चिन्हित किए गए हैं जहां बहुत की कम हुई है। वैसे क्षेत्र के किसानों को सरकार की ओर से सहायता दिलाया जाएगा। मौके पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान, कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, अरूण कुमार, अशोक कुमार, दशरथ राम के अलावा बड़ी संख्या कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।