Move to Jagran APP

बिरजू महाराज के निधन पर शोक

जमुई शास्त्रीय संगीत और कथक नर्तक सम्राट पद्म विभूषण बिरजू महाराज के निधन पर ललिता कला एकेडमी की प्राचार्य आभा कुमारी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बिरजू महाराज को 1986 में पद्म विभूषण पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार कालिदास सम्मान और 1916 में दक्षिण भारतीय फिल्म विश्वरूपम के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:21 PM (IST)
बिरजू महाराज के निधन पर शोक

जमुई : शास्त्रीय संगीत और कथक नर्तक सम्राट पद्म विभूषण बिरजू महाराज के निधन पर ललिता कला एकेडमी की प्राचार्य आभा कुमारी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बिरजू महाराज को 1986 में पद्म विभूषण पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, कालिदास सम्मान और 1916 में दक्षिण भारतीय फिल्म विश्वरूपम के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था। इसके अलावा बाजीराव मस्तानी में मोहे रंग दो लाल गाने पर नृत्य निर्देशन के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। इनके निधन से संगीत जगत को बहुत बड़ी क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में ललिता कला एकेडमी की उप प्राचार्य ऋचा सिंह, कथक नृत्यांगना रिक्तजा सिंह, सुनील विश्वकर्मा शामिल है। संस

loksabha election banner

--------

आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

संवाद सूत्र, झाझा(जमुई): सोमवार को स्टेशन के प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बलों ने जागरूकता अभियान चलाया। यात्रियों को कोविड-19 के नियमों की जानकारी दी। कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया। ट्रेन में किसी अपरिचित का दिया हुआ खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करने की सलाह दी। बिना टिकट यात्रा नहीं करने का निर्देश दिया गया। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जानकारी दी। इस मौके पर आरपीएफ निरीक्षक भारत प्रसाद सहित आरपीएफ के पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

-------

स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण को ले सीओ ने किया स्थल निरीक्षण

संवाद सूत्र, सरौन(जमुई): चकाई प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए 20 जनवरी को एक साथ चार स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय विधायक सह विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा। इसके तहत सोमवार को अंचलाधिकारी राकेश रंजन द्वारा निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि 20 जनवरी को मंत्री सुमित कुमार सिंह श्रीकृष्ण सिंह सामुदायिक केंद्र चकाई के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र बसबुट्टी, बामदह एवं बंधा में भी भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। ऐसे में इन स्थलों का अंतिम निरीक्षण निर्माण कार्य के शुभारंभ के लिए किया गया। मौके पर संवेदक राजीव रंजन भालोटिया, अमित कुमार तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.