Move to Jagran APP

मेवालाल चौधरी के निधन पर जताया शोक

जमुई। मुंगेर जिला के तारापुर विधानसभा से जनता दल यू के विधायक मेवालाल चौधरी के निधन पर जनता दल यू के जिलाध्यक्ष ई शंभुशरण ने शोक व्यक्त किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 06:03 PM (IST)
मेवालाल चौधरी के निधन पर जताया शोक
मेवालाल चौधरी के निधन पर जताया शोक

जमुई। मुंगेर जिला के तारापुर विधानसभा से जनता दल यू के विधायक मेवालाल चौधरी के निधन पर जनता दल यू के जिलाध्यक्ष ई शंभुशरण ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्व. चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वालों में से एक थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। पार्टी के खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह ने भी विधायक मेवालाल चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा कहा कि वे पार्टी के समर्पित नेता थे।

loksabha election banner

अलीगंज (जमुई) : जदयू जिला प्रवक्ता सुभाष पासवान ने बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री सह तारापुर के जदयू विधायक डॉ. मेवालाल चौधरी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं तारापुर से विधायक डॉ. मेवालाल चौधरी जी के असामयिक निधन से मर्माहत हैं।

उनका निधन न केवल राजनीतिक बल्कि शैक्षणिक एवं सामाजिक जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है। एक अच्छे समाजसेवी को हमने खो दिया है। ईश्वर मृत आत्मा की शांति के साथ शोकाकुल स्वजनों को धैर्य और हिम्मत से कार्य करने की क्षमता प्रदान करें। किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि डॉ. मेवालाल चौधरी विद्वान एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से जदयू एवं बिहार के राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। जदयू के युवा कार्यकर्ता मु. परवेज मुशर्रफ, जदयु के वरिष्ठ नेता किसानश्री धर्मेद्र कुशवाहा, मुकेश कुमार, रजनीश सिन्हा, मनोज कुशवाहा, मकेश्वर प्रसाद त्रिदेव, बबलू पासवान, जितेंद्र साव ने भी निधन पर शोक प्रकट किया। कांग्रेस किसान सेल के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान, युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना, युवा नेता महेश सिंह राणा ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत के साथ-साथ राज्य ने एक अनुभवी शिक्षाविद को खो दिया है। पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.