Move to Jagran APP

खुद तमाशा बन गए है विकास का दंभ भरने वाले

संवाद सूत्र झाझा (जमुई) मुखिया के हित एवं समस्याओं के निदान के लिए जनप्रतिनिधियों ने मुखिया संघ का गठन किया। अपनी आवाज को संघ के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की रणनीति बनाई परंतु झाझा प्रखंड के मुखिया के बिखराव ने उद्देश्य पर ही पानी फेर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 05:51 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 05:51 PM (IST)
खुद तमाशा बन गए है विकास का दंभ भरने वाले
खुद तमाशा बन गए है विकास का दंभ भरने वाले

फोटो- 18 जमुई- 14

loksabha election banner

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई): मुखिया के हित एवं समस्याओं के निदान के लिए जनप्रतिनिधियों ने मुखिया संघ का गठन किया। अपनी आवाज को संघ के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की रणनीति बनाई परंतु झाझा प्रखंड के मुखिया के बिखराव ने उद्देश्य पर ही पानी फेर दिया है। मुखिया संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पद के लिए दो गुट की खींचातानी के खेल में अध्यक्ष पद की गरिमा तार-तार कर दिया है।

जामुखरैया पंचायत के मुखिया विकास सिंह ने मंगलवार को बस स्टैंड परिसर में बैठक की। संघ के अध्यक्ष पद सहित अन्य पद पर दावेदारी को लेकर दोनों पक्ष द्वारा लगातार बैठकों का दौर जारी है। यह चौथी बैठक थी। बैठक की अध्यक्षता बाराकोला मुखिया अतुल आंनद ने की। इस दौरान प्रखंड में अध्यक्ष पद के लिए चल रहे दो दावेदार को एक करने की कोशिश की जा रही है। इसी उद्देश्य से प्रखंड के मुखिया यहां उपस्थित हैं। इसके बाद एक और बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें प्रखंड के सभी मुखिया उपस्थित रहेंगे। इसकी तिथि 23 जनवरी स्थान सिमुलतला निर्धारित की गई। सभी मुखिया को आमंत्रण भेजा जाएगा। निष्पक्षता से मुखिया संघ का अध्यक्ष सहित अन्य पद पर चयन किया जाएगा। कनोदी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मु. अताउल अंसारी एवं चाय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महादेव रजक ने कहा कि दो गुटों में बंटे मुखिया को एक कर संगठन मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर विकास सिंह ने बैठक के लिए हामी भरी, जबकि दूसरी पक्ष के छापा मुखिया पप्पू यादव ने कहा कि जब संघ का चुनाव सदस्यों ने कर दिया है तो इसके बाद फिर चुनाव की बात कहा से उठता है। बैठक में कनोदी, चांय, केशोपुर, हथिया, जामुखरैया, खुरंडा, टेलवा, पेरगाहा, बाराकोला, कनोदी आदि कई पंचायत के मुखिया के भाग लेने की बात कही गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.