राम मंदिर शिलान्यास के दिन दीपावली मनाने का निर्णय
जमुई। भारत रक्षा मंच के सदस्यों की बैठक जिला संयोजक मुकेश राजहंस के अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 05:33 PM (IST)
जमुई। भारत रक्षा मंच के सदस्यों की बैठक जिला संयोजक मुकेश राजहंस के अध्यक्षता में हुई। बैठक में राम मंदिर के शिलान्यास के दिन 5 अगस्त को दीपावली मनाने का निर्णय लिया गया। जिला संयोजक ने बताया कि भारत रक्षा मंच का विस्तार जल्द किया जाएगा। बिहार-झारखंड के प्रभारी रूपेश कुमार के निर्देश पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। हिन्दू धर्म और राम में आस्था रखने वाले लोग इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों से कानूनी लड़ाई के बाद यह अवसर आया है। इसलिए यह दिन ऐतिहासिक होगा, जिसे यादगार बनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सह प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें