हत्या में शामिल दोषियों को दिलाई जाएगी सजा
संवाद सूत्र अलीगंज (जमुई) जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने मंगलवार को अलीगंज प्रखंड के दरखा गांव पहुंचकर मृत मुखिया प्रकाश महतो के शोकाकुल स्वजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया और सांत्वना दी। सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी के साथ सूबे की सरकार आपके साथ है और हत्या में शामिल दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
फोटो- 07 जमुई- 2
- पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने दरखा में शोकाकुल स्वजनों से मिलकर दी सांत्वना
- सुशासन की सरकार में कानून का राज, पुलिस कर रही कार्रवाई
संवाद सूत्र, अलीगंज (जमुई): जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने मंगलवार को अलीगंज प्रखंड के दरखा गांव पहुंचकर मृत मुखिया प्रकाश महतो के शोकाकुल स्वजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया और सांत्वना दी। सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी के साथ सूबे की सरकार आपके साथ है और हत्या में शामिल दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने पीड़ित स्वजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि आप सभी धैर्य रखें निश्चित रूप से न्याय मिलेगा। सुशासन की सरकार में कानून का राज चलता है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। दोषी जल्द से जल्द सभी जेल के अंदर होगा। उन्होंने बताया कि जमुई पुलिस कप्तान से बात कर मुखिया हत्याकांड में बारीकी से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक रणविजय सिंह, जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह समाज सेवी शैलेन्द्र महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान धर्मेद्र कुशवाहा, जदयू जिला अध्यक्ष ई. शंभूशरण, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता, राजेन्द्र महतो, छात्र जदयू के नीतीश कुमार, डब्लू कुशवाहा के अलावा दर्जनों गण्यमान लोग उपस्थित थे। बता दें कि दरखा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया प्रकाश महतो को बीते तीन दिसंबर को अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी।