Move to Jagran APP

माले ने भाजपा भगाओ देश बचाओ के लिए निकाला पदयात्रा

भाकपा माले द्वारा पदयात्रा निकालकर भाजपा भगाओ, बिहार बचाओ अभियान का विधिवत शुभारंभ सिमुलतला के हटिया मैदान से किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jun 2018 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 07:29 PM (IST)
माले ने भाजपा भगाओ देश बचाओ के लिए निकाला पदयात्रा
माले ने भाजपा भगाओ देश बचाओ के लिए निकाला पदयात्रा

जमुई। भाकपा माले द्वारा पदयात्रा निकालकर भाजपा भगाओ, बिहार बचाओ अभियान का विधिवत शुभारंभ सिमुलतला के हटिया मैदान से किया। पदयात्रा कनौदी एवं खुरंडा पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य कंचन रजक ने किया। कंचन ने कहा कि आगामी 19 जून को प्रखंड कार्यालय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की ¨हसा बढ़ रही है। आज देश की शिक्षा व्यवस्था रसातल पर है। रोजगार के कोई साधन नहीं है। किसान कर्ज के तले दबे जा रहे हैं। उन्होंने कहा भूमि, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, वृद्धा पेंशन में लूट मची है। पदयात्रा में कार्यकर्ता पारम्परिक हथियार के साथ ढोल-नगाड़े के साथ थे। मौके पर गुलटन पूझहर, मिठू रजक, देवनारायण ¨सह, मुन्ना वर्णवाल, नीरू रजक, जीवलाल टुडडू, मूर्ति देवी, बड़की देवी, रितिया देवी, सीताराम तुरी आदि साथ थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.