Move to Jagran APP

जमुई से श्रेयसी सिंह ने मारी बाजी, झाझा से जदयू के दामोदर रावत ने बचायी अपनी सीट, जानें क्या रहा जीत-हार का अंतर

Highlights यहां देखें- जमुई चकाई झाझा और सिकंदरा विधानसभा चुनाव सीटों के नतीजे। जमुई से जानी-मानी निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की है। वहीं झाझा सीट से राज्य सरकार के पूर्व मंत्री दामोदर रावत अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे।

By Ankit KumarEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 07:05 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 11:38 AM (IST)
जमुई से श्रेयसी सिंह ने मारी बाजी, झाझा से जदयू के दामोदर रावत ने बचायी अपनी सीट, जानें क्या रहा जीत-हार का अंतर
जमुई, सिकंदरा, झाझा और चकाई विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम। फोटो - दैनिक जागरण

जमुई, जेएनएन। बिहार विधानसभा में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल गई है। इस तरह तय हो गया है कि राज्य में एक बार फिर भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार बनेगी। जमुई सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह के चुनावी मैदान में होने से यह सीट काफी अहम मानी जा रही थी। जानी-मानी निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने इस सीट से आसान जीत दर्ज की है। दूसरी ओर झाझा सीट से राज्य सरकार के पूर्व मंत्री दामोदर रावत के चुनावी मैदान में होने से सबकी निगाहें इस सीट पर लगी हुई थी। इस सीट से रावत ने भी जीत दर्ज की है।

loksabha election banner

Jamui Chunav 2020 Results 

  • श्रेयसी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के विजय प्रकाश को 41,000 से अधिक मतों से हराया। 
  • इस चुनाव में श्रेयसी सिंह को 79,156 मत मिले। वहीं, विजय प्रकाश को 38,147 वोट हासिल हुए।
  • इस सीट के लिए पहले चरण में 28 अक्टूबर को मतदान हुआ था। यहां तकरीबन 60 फीसद मतदान हुआ। इस सीट से 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
  • श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। 
  • जमुई सीट पर श्रेयसी सिंह को राजद के निवर्तमान विधायक विजय प्रकाश से टक्कर मिली। विजय प्रकाश पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव के छोटे भाई हैं। वहीं, इसी सीट से पूर्व विधायक अजय प्रताप भी चुनावी मैदान में थे। 
  • 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद के विजय प्रकाश ने भाजपा के अजय प्रताप को पटखनी दी थी। 

(यह भी पढ़ेंः बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सभी सीटों के सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार) 

Sikandra Chunav 2020 Results 

  • इस सीट पर हम पार्टी के प्रफुल्ल कुमार मांझी ने कांग्रेस के सुधीर कुमार को 5,668 मतों के अंतर से हराया।
  • प्रफुल्ल कुमार मांझी को कुल 46,902 मत प्राप्त हुए। वहीं, सुधीर कुमार को 41,233 वोट हासिल हुए।
  • इस सीट से कुल 15 उम्मीदवार सियासी रण में थे। 
  • इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी और हम के उम्मीदवार प्रफुल्ल कुमार मांझी के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद पहले से थी। हालांकि, लोजपा के रवि शंकर पासवान और रालोसपा के नंदलाल रविदास भी चुनावी मैदान में थे। 

Jhajha Chunav 2020 Results 

  • झाझा सीट पर जनता दल यूनाइटेड के दामोदर रावत ने राजद के राजेंद्र प्रसाद को 1,779 वोट से हराया।
  • दामोदर रावत (जनता दल यूनाइटेड) - 76,595, राजेंद्र प्रसाद (राजद) - 74,816
  • इस सीट से पूर्व मंत्री दामोदर रावत की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई थी।
  • इस सीट से लोजपा के टिकट से निवर्तमान विधायक रवींद्र यादव ने भी अपना भाग्य आजमाया था। 

Chakai Chunav 2020 Results 

  • इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सुमित कुमार सिंह ने राजद की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सावित्री देवी को 654 मतों के अंतर से हराया।
  • सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)- 45,375, सावित्री देवी (राजद)- 44721, संजय प्रसाद (जदयू) - 39205
  • इस सीट पर पहले चरण में 28 अक्टूबर को मतदान हुआ था। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.