जल-जीवन-हरियाली को लेकर किया जागरूक
जमुई। कला जागरण संस्था के कलाकारों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जल जीवन और हरियाली की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया तथा प्लास्टिक के दुष्परिणामों को गिनाया।
जमुई। कला जागरण संस्था के कलाकारों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जल, जीवन और हरियाली की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया तथा प्लास्टिक के दुष्परिणामों को गिनाया। नाटक में बताया कि दिन-प्रतिदिन पेड़ पौधों की संख्या घटती जा रही है।
वातावरण प्रदूषित हो रहा है, पानी की बर्बादी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नदियां, तालाब, कुआं सब के सब गंदे होते जा रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो भविष्य में हम शुद्ध हवा और पानी के मोहताज हो जाएंगे। प्रकृति हमें सुखाड़, बाढ़, असमय वर्षा, भूस्खलन से बार-बार संकेत देती है। कहती है कि मानव संभलो, लेकिन हम समझ नहीं रहे हैं। हमे संकल्प लेना होगा कि पानी बचाएंगे और पेड़ लगाएंगे। प्लास्टिक ऐसा दानव है जो अमर है जिसे हम कभी मिटा नहीं सकते हैं। इसे समाप्त करने का एकमात्र उपाय है कि हम इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें। इन संदेशों को नाटक के माध्यम से दर्शकों के बीच रख पौधे लगाने का आग्रह भी किया। कलाकारों में बुल्लू कुमार, कुंदन कुमार, शिवेंदु कुमार, मु. आसिफ, मोतीलाल, रवि कुमार, पायल कुमारी, दीपा कुमारी, अंशुमन कुमार, राहुल राज शामिल थे।